Thursday, 17 September 2026 | 12:59 AM
भारत

फर्रुखाबाद:उधार के रुपये वापस न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 जनपद के थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित आईटीआई चौकी पर उधार दिए गए रुपये वापस न मिलने को लेकर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। मोहल्ला सातनपुर निवासी गोपाल द्विवेदी व शिवम द्विवेदी पुत्रगण श्री रामकिशोर द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ो
Share:
फर्रुखाबाद:उधार के रुपये वापस न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 जनपद के थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित आईटीआई चौकी पर उधार दिए गए रुपये वापस न मिलने को लेकर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। मोहल्ला सातनपुर निवासी गोपाल द्विवेदी व शिवम द्विवेदी पुत्रगण श्री रामकिशोर द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी श्याम सुन्दर बाजपेई ने कुछ समय पूर्व उनसे 50 हजार रुपये नकद उधार लिए थे, लेकिन अब तक रुपये वापस नहीं किए हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि जब वे रुपये वापस मांगने के लिए फोन करते हैं तो आरोपी फोन नहीं उठाता। बीते दिन आमने-सामने मिलने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। रुपये लौटाने की मांग करने पर आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।

पीड़ितों ने पुलिस से अपने 50 हजार रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।