Thursday, 17 September 2026 | 9:07 AM
भारत

फर्रुखाबाद: सघन चेकिंग अभियान में डग्गेमार बस, ओवरलोड ट्रक व दो ऑटो सीज, 1.13 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में मंगलवार को परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने टीएसआई सतेन्द्र कुमार के साथ विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। चेकिंग के दौ
Share:
फर्रुखाबाद: सघन चेकिंग अभियान में डग्गेमार बस, ओवरलोड ट्रक व दो ऑटो सीज, 1.13 लाख का जुर्माना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में मंगलवार को परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने टीएसआई सतेन्द्र कुमार के साथ विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।

चेकिंग के दौरान 72 सवारियां ले जा रही एक डग्गेमार बस पकड़ी गई, जिसे तत्काल सीज करते हुए उस पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मैनपुरी जनपद मार्ग पर संचालित एक बस को बिना परमिट मेरापुर से फर्रुखाबाद तक बारात ले जाने के मामले में चालान किया गया और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दौरान एक ओवरलोड ट्रक को भी पकड़ा गया, जिस पर परिवहन विभाग द्वारा 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही टैक्स बकाया होने के कारण दो ऑटो को भी सीज किया गया।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई में कुल 1.13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।