Thursday, 17 September 2026 | 5:06 AM
भारत

फर्रुखाबाद:भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में भव्य आयोजन संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान परशुराम की जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ओ.पी. गुप्ता मॉ
Share:
फर्रुखाबाद:भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में भव्य आयोजन संपन्न
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान परशुराम की जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ओ.पी. गुप्ता मॉडल अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर मंडल अध्यक्ष हरदीप सिंह सहगल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता अजय त्रिवेदी ने की और मुख्य वक्ता के रूप में नामित सभासद विकास पांडे ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन युवा कवि वैभव सोमवंशी और जिला उपाध्यक्ष मोहित दीक्षित द्वारा किया गया। इस दौरान भजन सम्राट आनंद प्रकाश गुप्ता ‘मुन्ना गुप्ता’ ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

समारोह में अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। पत्रकार उमाशंकर गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं दिव्यांशु मिश्रा (देवू) एवं वैभव मिश्रा (विभु) ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. अजय बाजपेई द्वारा भगवान परशुराम जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया, जबकि अमित पांडे ने जलपान की व्यवस्था कराई। अनुराग अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि को संगठन की स्मृति शील्ड भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडल अल्ट्रासाउंड सेंटर के डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। आयोजन में भास्कर अग्निहोत्री, गीता तिवारी, संगीता अवस्थी, ममता दीक्षित, रूबी कुमारी, संजीव कुमार सिंह, गिरिश तिवारी, धनंजय सिंह, अंशुल सक्सेना, गणेश कुमार, राजा सैनी, योगेश कुमार, अजीत शाक्य, हर्ष राजपूत, शैलेश कश्यप, अजय अग्निहोत्री, माधुरी मिश्रा, संतोष कुमार, सुनील शुक्ला, आलोक शुक्ला, अनुराग दुबे, शिवांशु शुक्ला, शिवा त्रिवेदी, दीपक सिंह राठौर, अमित वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म रक्षा, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।