Thursday, 15 October 2026 | 4:26 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, शराब दुकानों पर स्टॉक और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच

फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान जारी है। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, POS मशीन, ऑनलाइन भुगतान और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की।
Share:
फर्रुखाबाद:आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, शराब दुकानों पर स्टॉक और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24): आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। टीम द्वारा देशी शराब दुकान सिविल लाइन नावदिया, जिला जेल चौराहा तथा जिला जेल चौराहा स्थित मॉडल शॉप की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, POS मशीन से बिक्री तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही देशी शराब की दुकानों से संबंधित कैंटीन की भी सघन जांच की गई।
अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान किया और संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
जिला आबकारी विभाग ने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।