Thursday, 05 November 2026 | 7:42 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पकड़े तीन शातिर ठग, Justdial के माध्यम से करते थे धोखाधड़ी

थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों को 03 मोबाइल फोन, 10 एटीएम कार्ड, 05 विभिन्न बैंकों की पासबुक, 02 AOF फॉर्म, मोबाइल स्क्रीनशॉट/क्यूआर कोड एवं 14,000 रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पकड़े तीन शातिर ठग, Justdial के माध्यम से करते थे धोखाधड़ी

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा है।

​ठगी का तरीका (Modus Operandi):

अभियुक्तों द्वारा लोगों को झांसे में लेकर Justdial ऐप के माध्यम से ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी की जाती थी। ठगी की धनराशि ऐसे बैंक खातों में मंगाई जाती थी जो अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी तरीके से संचालित होते थे। इन खातों से जुड़े एटीएम कार्ड और यूपीआई आईडी में ये लोग अपने फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज कराते थे तथा एटीएम कार्ड अपने पास रखकर खातों में आई रकम निकाल लेते थे। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों व जनपदों से कुल 14 NCRP शिकायतें दर्ज हैं।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. ​रितिक कश्यप पुत्र राजू कश्यप (निवासी: मोहल्ला भोपतपट्टी श्यामनगर, थाना कादरीगेट, जनपद  फर्रुखाबाद फतेहगढ़)
  2. लखन सिंह पुत्र रमेश सिंह (निवासी: ग्राम गुडेरा, थाना अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद फतेहगढ़)
  3. ​शिवम सिंह (शिवम उर्फ दीपू) पुत्र महेन्द्र पाल सिंह (निवासी: ग्राम गुडेरा, थाना अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद फतेहगढ़)

​बरामदगी का विवरण:

  • ​03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन

  • ​10 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड

  • ​05 विभिन्न बैंकों की पासबुक

  • ​02 अदद बैंकों के AOF फॉर्म

  • ​14,000/- रुपये नकद

  • ​मोबाइल स्क्रीनशॉट और विभिन्न क्यूआर कोड

​गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मु०अ०सं० 16/2026 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस व 66D IT Act पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​सराहनीय पुलिस टीम:

इस खुलासे में प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार, उ0नि0 श्री सुबोध यादव तथा उनकी पूरी साइबर थाना टीम की मुख्य भूमिका रही है।

​साइबर सुरक्षा सलाह:

साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही बचाव है। किसी भी साइबर फ्रॉड के शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।