Monday, 23 November 2026 | 3:55 PM
उत्तर प्रदेश

6दिसम्बर को 'लखनऊ चलो' महारैली को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कासगंज में हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Share:
6दिसम्बर को 'लखनऊ चलो' महारैली को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कासगंज में हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
दिसम्बर को 'लखनऊ चलो' महारैली को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कासगंज में हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
कासगंज (21 नवम्बर 2026): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को कासगंज जिला न्यायालय के सामने स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क (मामो) में संपन्न हुई। यह बैठक आगामी 6 दिसम्बर 2026 को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल महारैली 'लखनऊ चलो, लखनऊ चलो' की तैयारियों और रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष माननीय रामवीर सिंह प्रधान ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी माननीय नौशाद अली तथा मुख्य मंडल प्रभारी माननीय अनिल बघेल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली यह ऐतिहासिक महारैली बहुजन समाज की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन होगी। उन्होंने जनपद कासगंज की सभी विधानसभाओं से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पटियाली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के भावी विधायक प्रत्याशी जनाब जुनैद मियां विशेष रूप से बैठक में पहुंचे, जिनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पटियाली विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों के काफिले के साथ लखनऊ कूच करेंगे और रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अलीगढ़ मंडल के जोन प्रभारी माननीय एस.एस. भारती, माननीय एडवोकेट पृथ्वीराज सिंह गौतम और माननीय योगेश कुमार शाक्य ने भी संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा की। पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कासगंज से रिकॉर्ड संख्या में लोग लखनऊ पहुंचेंगे।
समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से श्री महेंद्रपाल सिंह शाक्य, श्री शांति स्वरूप कश्यप, डॉ. श्री प्रेमपाल सिंह, श्री डीपी सिंह राना, श्री राजकुमार जाटव, श्री कमल कुमार बौद्ध, श्री चंद्रगुप्त बौद्ध, मुहम्मद हसन, श्री सुभाष कुमार गौतम, श्री ललित कुमार गौतम, श्री मनोज कुमार कश्यप, श्री राजेंद्र सिंह गौतम, श्री हुंड लाल और श्री अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह प्रधान ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।