Thursday, 17 September 2026 | 2:17 AM
उत्तर प्रदेश

औरैया: एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म

औरेया (सहार ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम अंण्डा निवासी पूनम पत्नी जितेंद्र उम्र 24 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा सुनीता रानी ने टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी दिबियापुर की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 eg 0522 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहु
Share:
औरैया: एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म
Read in your preferred language.

औरेया (सहार ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम अंण्डा निवासी पूनम पत्नी जितेंद्र उम्र 24 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा सुनीता रानी ने टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी दिबियापुर की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 eg 0522 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से पूनम व आशा बहू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार की तरफ चलने लगे। रास्ते में पूनम देवी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट रजनीश कुमार ने एंबुलेंस को साइड में रोकी व ईमटी ब्रम्हेश कुमार ने एंबुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव कराया। पूनम देवी ने एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां और बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं।