Wednesday, 16 September 2026 | 5:03 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला जान बचाकर भागी और कमरे के दरवाजे बंद लिया। इस पर आरोपियों ने दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। घटना क
Share:
मैनपुरी में घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला जान बचाकर भागी और कमरे के दरवाजे बंद लिया। इस पर आरोपियों ने दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था।

घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के जौराई गांव की है। यहां की रहने वाली रुक्मिणी देवी ने बताया कि 7 जून को नामजद लोगों ने उनके खेत की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला लिया। जानकारी होने के बाद वह खेत पर पहुंची और विरोध किया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। नामजद के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद रात करीब 11 बजे आरोपी घर आया। गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। वह बचकर घर में घुस गई। कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कमरे के दोनों दरवाजों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वह किसी तरह से जलते हुए कमरे से जान बचाकर बाहर निकली। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।