Sunday, 01 November 2026 | 2:25 AM
भारत

अरवल: जदयू कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

Share:
अरवल: जदयू कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
 एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं प्रथम उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अरवल स्थित जनता दल (यू) जिला कार्यालय में जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा ने की। समारोह की शुरुआत लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनका व्यक्तित्व और विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
समारोह में प्रमुख रूप से जदयू जिला अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जिला प्रवक्ता मनोरंजन कुमार उर्फ गुड्डू पटेल, अरवल प्रखंड अध्यक्ष केडी सिंह, गणेश चंद्रवंशी, नगर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत रंजन मौर्य, युवा जदयू जिला अध्यक्ष चंदन चंद्रवंशी, अभय पटेल, महेंद्र यादव, रामकिशोर वर्मा, मोहम्मद रफीक अहमद सहित दर्जनों जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।