Sunday, 27 September 2026 | 12:29 PM
उत्तर प्रदेश

लगातार बारिश के चलते मकान भरभराकर गिरा

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मरजादपुर में देर रात एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया।
Share:
लगातार बारिश के चलते मकान भरभराकर गिरा
गिरे हुए मकान से सामान को निकालते हुए
Read in your preferred language.
द दस्तक 24: एटा उत्तर प्रदेश:
एटा। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मरजादपुर में देर रात एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मकान के नीचे नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
मकान में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर आर्थिक सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।