Sunday, 27 September 2026 | 12:30 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : गंजडुडवारा सरकार के दावे की खुली पोल गरीब परिवार पन्नी के नीचे काट रहा है जीवन

कासगंज। गंजडुन्डबारा द दस्तक 24 से प्रवेन्द कुमार सक्सेना की रिपोर्ट एक तरफ सरकार गरीबों को पक्का मकान और सिर पर छत देने के दावे कर रही है, वहीं कासगंज जनपद के पीतम नगर हड़ौरा में एक गरीब परिवार आज भी पन्नी के सहारे जिंदगी काटने को मजबूर है। आवास की मांग को लेकर पीड़ित परिवार कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत कर चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
Share:
कासगंज : गंजडुडवारा सरकार के दावे की खुली पोल गरीब परिवार पन्नी के नीचे काट रहा है जीवन
कासगंज : गंजडुडवारा सरकार के दावे की खुली पोल गरीब परिवार पन्नी के नीचे काट रहा है जीवन
Read in your preferred language.
कासगंज। गंजडुन्डबारा द दस्तक 24 से प्रवेन्द कुमार सक्सेना की रिपोर्ट एक तरफ सरकार गरीबों को पक्का मकान और सिर पर छत देने के दावे कर रही है, वहीं कासगंज जनपद के पीतम नगर हड़ौरा में एक गरीब परिवार आज भी पन्नी के सहारे जिंदगी काटने को मजबूर है। आवास की मांग को लेकर पीड़ित परिवार कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत कर चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

पीड़ित राजनश्री पत्नी प्रेमपाल जाटव, निवासी पीतम नगर हड़ौरा, का आरोप है कि परिवार के पास रहने के लिए पक्की छत तक नहीं है। बरसात और मौसम की मार के बीच परिवार पन्नी डालकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उसकी स्थिति पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।

बताया गया कि 1076 पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव और जेई मौके पर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर यह कहा गया कि “ज्यादा शिकायत करोगे तो डिफॉल्टर घोषित कर दिए जाओगे।” इस कथित टिप्पणी ने पीड़ित परिवार की परेशानी और बढ़ा दी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक गरीब परिवार के सिर पर छत नहीं है और वह बार-बार सरकारी व्यवस्था के दरवाजे खटखटा रहा है, तो आखिर उसकी शिकायत का समाधान क्यों नहीं हो रहा? क्या पात्रता की जांच के बाद परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं, इसका स्पष्ट जवाब जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से सामने आना चाहिए।

पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कासगंज से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर पात्रता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने तथा शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि पन्नी के नीचे जीवन गुजार रहे इस परिवार की पुकार प्रशासन तक पहुंचती है या फिर गरीब परिवार इसी तरह अधिकारियों के चक्कर काटता रहेगा।