Tuesday, 06 October 2026 | 5:21 AM
Home / News / News
News

पुरानी मिट्टी की दीवार अचानक ढही, मलबे में दबकर 7 साल की बच्ची की मौत; गुरुटोला में मचा हड़कंप

Share:
पुरानी मिट्टी की दीवार अचानक ढही, मलबे में दबकर 7 साल की बच्ची की मौत; गुरुटोला में मचा हड़कंप
Read in your preferred language.
आजमगढ़। आजमगढ़ ब्यूरो शहर के गुरुटोला वार्ड में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुरानी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर मोहल्ले के सभासद मोहम्मद अफजल की 7 साल की बेटी मलबे में दब गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। दीवार गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबा हटाना शुरू किया और बच्ची को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
मौके पर गिरी दीवार का मलबा, टूटी ईंटें और क्षतिग्रस्त टिनशेड हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।