Friday, 23 October 2026 | 12:40 PM
भारत

गया: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Share:
गया: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल


गया: राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-82 पर वजीरगंज के खिरियावां मोड़ के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रंजीत चौहान (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लालजीत चौहान (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मानपुर प्रखंड के जहाना उसरी गांव के निवासी थे।घायल को पुलिस की 112 टीम ने वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया । दोनों मजदूरी करते थे और नरहट थाना क्षेत्र के भीखमपुरा जा रहे थे।हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और वाहन की पहचान की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। बीडीओ प्रभाकर सिंह और थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने ग्रामीणों को उचित मुआवजे और कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने खिरियावां मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।