Thursday, 22 October 2026 | 2:17 PM
भारत

डॉ अम्बेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, कार्रवाई की मांग

Share:
डॉ अम्बेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, कार्रवाई की मांग
 गया: जनपद के  वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत  कान्धा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। अंबेडकरवादियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए  अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और वजीरगंज पुलिस घटना स्थल पर जाकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामलों की जांच शुरू कर दी है। उसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
ग्रामीणों ने  पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।