Tuesday, 15 September 2026 | 6:47 PM
भारत

क्या झारखंड में चिराग की टूट जाएगी NDA से दोस्ती?

लोक जनशक्ति पार्टी में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा सह चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत समेत 500 लोगों ने लोजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर हजारीबाग स्थानीय नगर भवन टाउन हाल में लोक जनशक्ति पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर
Share:
क्या झारखंड में चिराग की टूट जाएगी NDA से दोस्ती?
Read in your preferred language.

लोक जनशक्ति पार्टी में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा सह चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत समेत 500 लोगों ने लोजपा का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर हजारीबाग स्थानीय नगर भवन टाउन हाल में लोक जनशक्ति पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा सह चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत के द्वारा की गई। जिसमें हजारों की संख्या मे समर्थक पहुंचे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी इस विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, रामकिशोर सावंत ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जेपी आंदोलन के एक सच्चे सिपाही थे और भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने इंदिरा गांधी के समय में जेपी आंदोलन में शामिल होकर सत्ता परिवर्तन करने का काम किया था। इसी नक्शे कदम पर उनके पुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान चल रहे हैं। ईमानदार छवि के नेता हैं, जिससे प्रभावित होकर हम भाजपा छोड़कर लोग जनशक्ति पार्टी में सम्मिलित हुए हैं। वहीं, पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज ने आगामी झारखंड में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए जिला वार प्रभारी नियुक्त किया है।

इसमें रामगढ़ जिला के सिरका बुधबाजार निवासी राज कुमार रवानी को लोक जनशक्ति पार्टी के रामगढ़ विधान सभा चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

मौके पर शनिवार को उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधान सभा सहित झारखंड राज्य के सभी विधान सभा सीट पर चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को जिताने के लिए कृत संकल्प रहेंगे। कोयलांचल के दर्जनों लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज को इसके लिए बधाई दी है।