Saturday, 10 October 2026 | 4:45 AM
मनोरंजन

'रणबाली' ट्रेलर में विजय का दमदार अवतार, रश्मिका संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Share:
'रणबाली' ट्रेलर में विजय का दमदार अवतार, रश्मिका संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Read in your preferred language.
साउथ कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद पहली बार फिल्म रणबाली में एक साथ  पर्दे पर नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. इसी बीच मेकर्स नें  'रणबाली' का 3 मिनट 56 सेकंड लंबा ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

ट्रेलर में विजय दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, वहीं रश्मिका के साथ उनकी केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है. फिल्म की कहानी साउथ इंडिया में अंग्रेजों की बनाई गई भुखमरी के इर्द-गिर्द घूमती है.फिल्म में विजय देवरकोंडा लीड रोल यानी रणबाली के किरदार में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा का रोल निभा रही हैं. वहीं,  हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू फिल्म में विलेन सर थियोडोर हेक्टर के किरदार में दिखाई देंगे. 

'रणबाली' का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका म्यूजिक अजय-अतुल ने दिया है. ये फिल्म 16 अक्टूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रजनीकांत की 'जेलर 2' से होगा.