Saturday, 31 October 2026 | 8:20 PM
खेल

अब रहाणे को कप्तान बनाना चाहते हैं वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने पहले वाले रुख से पहलते हुए अब कहा है कि अजिंक्य रहाणे को विराट कोहली की जगह कप्तान बनाया जाना चाहिये। वॉन ने ट्वीट किया है, 'मुझे लगता है कि मैं वास्तव में रहाणे को कप्तान के रूप में रखने पर विचार किया जा सकता है। इसकी अनुमति बीसीसीआई दे। विराट कोहली केवल ब
Share:
अब रहाणे को कप्तान बनाना चाहते हैं वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने पहले वाले रुख से पहलते हुए अब कहा है कि अजिंक्य रहाणे को विराट कोहली की जगह कप्तान बनाया जाना चाहिये। वॉन ने ट्वीट किया है, 'मुझे लगता है कि मैं वास्तव में रहाणे को कप्तान के रूप में रखने पर विचार किया जा सकता है। इसकी अनुमति बीसीसीआई दे। विराट कोहली केवल बल्लेबाज के तौर पर और भी खतरनाक हो सकते हैं।

रहाणे की अविश्वसनीय उपस्थिति और उसके (कप्तानी) बारे में शानदार अनुभव है।' वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वॉन ने ही भविष्यवाणी की थी कि भारत टेस्ट सीरीज 0-4 से हार जाएगी। उनके इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने उनपर गुस्सा भी उतारा था।हालांकि, बॉर्डर गावसकर ट्रोफी में भारत ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया जिससे वॉन को प्रशंसकों ने जमकर निशाना भी बनाया।