Wednesday, 16 September 2026 | 2:03 PM
मनोरंजन

SRK के बर्थडे पर किया ट्वीट और केआरके ने खुद को बताया शाहरुख खान से भी बड़ा स्टार

दरअसल एक ट्विटर यूजर ने केआरके को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, 'सर, ये पृथ्वी के सबसे बड़े मूवी स्टार का बर्थडे टाइम है, विश तो करो।' ट्विटर यूजर के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा, 'नहीं आज मेरा जन्मदिन नहीं हैं। थैंक्स।' ट्विटर यूजर ने इस ट्वीट में शाहरुख खान को पृथ्वी का सबसे बड़ा मूव
Share:
SRK के बर्थडे पर किया ट्वीट और केआरके ने खुद को बताया शाहरुख खान से भी बड़ा स्टार
Read in your preferred language.

दरअसल एक ट्विटर यूजर ने केआरके को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, 'सर, ये पृथ्वी के सबसे बड़े मूवी स्टार का बर्थडे टाइम है, विश तो करो।' ट्विटर यूजर के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा, 'नहीं आज मेरा जन्मदिन नहीं हैं। थैंक्स।' ट्विटर यूजर ने इस ट्वीट में शाहरुख खान को पृथ्वी का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया था, जबकि केआरके खुद को उनसे भी बड़ा मान रहे हैं।
केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से ट्रोल होते हैं, ऐसे में एक बार फिर वो बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में केआरके को लताड़ा है और खरी खोटी सुनाई है। कुछ ने तो साफ साफ लिख दिया है कि यहां सबसे बड़े मूवी स्टार का मतलब शाहरुख खान है। वहीं कुछ ने केआरके को ख्वाबों की दुनिया से बाहर आने की सलाह दी है। वहीं कुछ ट्विटर यूजर्स ने तो भद्दे शब्दों का भी प्रयोग किया है।
गौरतलब है कि आज शाहरुख खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख के बर्थडे के मौके पर कई हैशटैग्स ट्रेंड हो रहे हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर बीती शाम से ही भारी भीड़ थी और ऐसे में शाहरुख फैन्स के सामने आए और सभी पर प्यार लुटाया। याद दिला दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में पठान, डंकी और जवान शामिल है। इन तीनों ही फिल्मों से फैन्स को काफी उम्मीदे हैं।