एटा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को एटा क्लब में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने जनसमूह के साथ राष्ट्र विकास, जनसेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सेवा, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को अपना संकल्प बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.