Tuesday, 15 September 2026 | 7:42 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में आवारा गौवंश का हमला: वृद्ध की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 जनपद के कुसमरा क्षेत्र के गाँव नगला पंचम रामनगर में सोमवार रात एक आवारा गौवंश ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया है। घटना के अनुसार, न
Share:
मैनपुरी में आवारा गौवंश का हमला: वृद्ध की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।
Read in your preferred language.

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 जनपद के कुसमरा क्षेत्र के गाँव नगला पंचम रामनगर में सोमवार रात एक आवारा गौवंश ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया है।

घटना के अनुसार, नगला पंचम रामनगर निवासी 75 वर्षीय किसान भगवानदास शाक्य शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। लौटते समय रास्ते में एक आवारा गौवंश ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और गौवंश को भगाया। घायल भगवानदास को तत्काल उपचार के लिए इटावा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के कुछ ही देर बाद, गौवंश ने पास के सैदपुर गांव में बबलू के साले देशराज (65 वर्षीय) पर भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल देशराज का प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय और आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गौवंश पिछले कई दिनों से गांव में घूम रहा था और लोगों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब ग्रामीण आवारा गौवंश और अन्य घूमते हुए गौवंश को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी किशनी को आवारा गौवंश को पकड़कर गौशाला में बाँधने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, लेखपाल को मौके पर जाकर जाँच कर आर्थिक सहायता की रिपोर्ट तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण प्रशासन से आवारा गौवंश के खतरे से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएँ न हों।