Tuesday, 15 September 2026 | 8:11 PM
मनोरंजन

शहनाज गिल फैन्स को धक्का देने पर बॉडीगॉर्ड पर भड़कीं, आइये जानिए

शहनाज गिल की 'बिग बॉस 13' के बाद से काफी ज्यादा फैन फोल्लोविंग है। फैंस अक्सर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज अपने बॉडीगार्ड पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, इन दिनों शहनाज दुबई में हैं। यहां पर शहनाज ने अपने फैंस से मुलाकात की।
Share:
शहनाज गिल फैन्स को धक्का देने पर बॉडीगॉर्ड पर भड़कीं, आइये जानिए
Read in your preferred language.

शहनाज गिल की 'बिग बॉस 13' के बाद से काफी ज्यादा फैन फोल्लोविंग है। फैंस अक्सर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज अपने बॉडीगार्ड पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, इन दिनों शहनाज दुबई में हैं। यहां पर शहनाज ने अपने फैंस से मुलाकात की। लेकिन इसी बीच, शहनाज के बॉडीगार्ड ने फैंस के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिस वजह से शहनाज का गुस्सा अपने बॉडीगार्ड पर ही फूट पड़ा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ की वजह से वहां पर थोड़ी धक्का मुक्की हो जाती है, जिस वजह से बॉडीगार्ड फैन्स को धक्का देना शुरू कर देता है, और फिर शहनाज खुद अपने बॉडीगार्ड पर चिल्ला पड़ती हैं और बोलती हैं कि आपकी परेशानी क्या है? हालांकि, वह अपने फैन्स के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाती हैं और कहती हैं कि पैनिक क्रिएट करने की जरूरत नहीं है। शहनाज का यह अंदाज देखकर फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज बहुत जल्द सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं।