लालगंज रायबरेली क्षेत्र के रायबरेली लालगंज हाईवे पर सर्राफा व्यवसायी के साथ लूट होने का मामला प्रकाश में आया है। जहां कार सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से दो किलो की चांदी लूट कर मौके से फरार हो गए। जहां पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई वही बताया जा रहा है कि पीड़ित लालगंज कस्बे के आचार्य मोहल्ले के शिवम सोनी की अटौरा में सर्राफा की दुकान है। शिवम दुकान बंद करके लालगंज बाइक से अपने घर आ रहा था। तभी रायबरेली, लालगंज हाईवे बदई का पुरवा के पास कार सवार बदमाशों ने शिवम की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवम सड़क पर गिर गया तो कार सवार बदमाशों ने उसका दो किलो चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए जहां लूटे गए चांदी की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। जहां पीड़ित ने गुरबक्श गंज थाने में तहरीर दिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बदमाशों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भारत
रायबरेली : बदमाशों के हौसले बुलंद सर्राफा व्यापारी से की लूट
लालगंज रायबरेली क्षेत्र के रायबरेली लालगंज हाईवे पर सर्राफा व्यवसायी के साथ लूट होने का मामला प्रकाश में आया है। जहां कार सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से दो किलो की चांदी लूट कर मौके से फरार हो गए। जहां पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई वही ब
Read in your preferred language.