Tuesday, 15 September 2026 | 6:48 PM
भारत

रायबरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा बुजुर्ग घायल

ऊंचाहार-नगर के निकट लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा फ्यूल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा बुजुर्ग घायल हो गया, जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फतेहपुर जनपद के किशुनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कोट निवासी हीरालाल 95 वर्ष जो इस वक्त क्षेत्र के कन्दरां
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-नगर के निकट लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा फ्यूल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा बुजुर्ग घायल हो गया, जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर जनपद के किशुनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कोट निवासी हीरालाल 95 वर्ष जो इस वक्त क्षेत्र के कन्दरांवा चौराहे के निकट कुटी बनाकर कई वर्षों से निवास करते है।
शुक्रवार की दोपहर बुजुर्ग हीरालाल किसी कार्य से पैदल अरखा जा रहे थे तभी अरखा फ्यूल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए, राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग का इलाज किया गया है।