प्रयागराज, जिलाधिकारी ने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के सम्बंध में बनाये गये कंट्रोल रूम का फीता काटकर किया शुभारम्भ,
कंट्रोल रूम का नम्बरः- 0532 2990379, 0532 2990378, 0532 2990369 तथा टोल फ्री नम्बर 1950 है
कंट्रोल रूम में जानकारी/शिकायत से सम्बंधित प्राप्त विषय को रजिस्टर में अंकित किये जाने एवं उनका शीघ्रता से निस्तारण किए जाने के दिए निर्देश
प्रयागराज 16 नवम्बर।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सोमवार को विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के सम्बंध में संगम सभागार के ऊपर तल पर बनाये गये कंट्रोल रूम का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। कोई भी मतदाता कंट्रोल रूम से पुनरीक्षण से सम्बंधित फार्म-6, 7, 8, किसी भी प्रविष्टि में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र सहित अन्य से सम्बंधित जानकारी/शिकायत दे सकते है। कंट्रोल रूम का नम्बरः- 0532 2990379, 0532 2990378, 0532 2990369 है तथा टोल फ्री नम्बर 1950 है। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में जानकारी/शिकायत से सम्बंधित आने वाले फोन के विषय को रजिस्टर में अंकित किये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि करते हुए उनका शीघ्रता से निस्तारण कराये जाने के लिए कहा है। कंट्रोल रूम में लगाये गये कर्मचारियों का आईडी कार्ड भी बनाये जाने के लिए कहा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।