Tuesday, 15 September 2026 | 6:54 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पीलीभीत : सूचना विभाग 03 जुलाई 2021/ मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश जनपद पीलीभीत के आदेश के क्रम में दीवानी न्यायालय पीलीभीत के प्रागंण में दिनांक 10.07.2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
Share:
Read in your preferred language.


पीलीभीत : सूचना विभाग 03 जुलाई 2021/ मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश जनपद पीलीभीत के आदेश के क्रम में दीवानी न्यायालय पीलीभीत के प्रागंण में दिनांक 10.07.2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमान अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत ने अवगत कराया कि कोविड-19 को ध्यान रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दिनांक 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जायेगा। साथ ही मा0 राकेश वशिष्ट, विशेष न्यायाधीश एस0सी0एस0टी0एक्ट/अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता तथा श्रीमान विजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट/सदस्य प्रोसेस सर्विस कमेटी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा आज दिनांक 02.07.2021 को अपरान्ह में समस्त विभागों के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में समस्त अधिकारियों के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल आयोजन किये जाने में पूर्ण सहयोग देने हेतु विचार विमर्श किया गया। साथ ही निर्देशित भी किया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो का निस्तारण कराकर सहयोग प्रदान करें