पीलीभीत पूरनपुर। महिला की मदद से बृद्ध की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हरकत में आई पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।घायल का अभी भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नजीरगंज निवासी सर्बजीत सिंह ने बताया वह अपने घर से बाहर खड़ा था। इसी दौरान उनका बेटा मुख्त्यार सिंह व बलजीत कौर गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर दोनों ने वृद्ध को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा।जान से मारने की नियत से धारदार हथियारों से प्रहार कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।किसी ने वृद्ध की मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो में एक वृद्ध महिला को पीटते हुए दिखाई दिया जा रहा है।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि मामले में दो के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
भारत
पीलीभीत:वृद्ध की पिटाई करने के मामले में दंपत्ति पर केस दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर। महिला की मदद से बृद्ध की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हरकत में आई पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।घायल का अभी भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नजीरगंज निवासी सर्बजीत सिंह ने बताया
Read in your preferred language.