Saturday, 31 October 2026 | 11:48 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : पूरनपुर सर्दी में कोरोना से जंग को मैदान में उतारी 129 टीमें, सर्दी, जुखाम पर भी रहेगी नजर

पीलीभीत पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान के अन्तर्गत कोरोना से जंग लड़ने को मैदान में 129 टीमें उतारी हैं। टीमों में मौजूद सदस्य घर घर जाकर थर्मल स्कैनर से जांच कर परिवार के लोगों हाल-चाल लेंगे। यह अभियान 5 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगा। देशभर में अनलॉक टू होने के बावजूद कोरोना संक्रम
Share:



पीलीभीत पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान के अन्तर्गत कोरोना से जंग लड़ने को मैदान में 129 टीमें उतारी हैं। टीमों में मौजूद सदस्य घर घर जाकर थर्मल स्कैनर से जांच कर परिवार के लोगों हाल-चाल लेंगे। यह अभियान 5 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगा।
देशभर में अनलॉक टू होने के बावजूद कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग न करने से यह समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है। पूरनपुर में लगातार कोरोना पाजिटिव निकलने से खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम को लेकर रणनीति तय की है। इसको लेकर पूरनपुर तहसील में 129 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी घर घर जाकर लोगों की जांच करेंगी। टीम के लोग थर्मल स्कैनर के साथ परिवार के सदस्यों से सर्दी बुखार जुखाम के बारे में भी पूछताछ करेंगे। एक टीम में 5 लोग मौजूद रहेंगे। रविवार से शुरू होने वाला यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। इसमें 1 दिन में 50 घरों की जांच करनी होगी। जांच के दौरान लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। एमओआईसी डॉक्टर प्रेम सिंह ने बताया कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर पूरनपुर में 129 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें घर-घर जाकर कोरोना की जांच करेंगी।


रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत