Monday, 05 October 2026 | 4:31 AM
भारत

पटना : त्यौहार के मौके पर दो सौ सरकारी बसें चलेंगी

Share:
पटना : त्यौहार के मौके पर दो सौ सरकारी बसें चलेंगी
Read in your preferred language.

पटना, 4 अक्टूबर। बिहार राज्य परिवहन विभाग ने त्यौहार के मौके पर दो सौ सरकारी बसें चलाने का निर्णय लिया है।इससे यात्रियों को घर आने और वापस लौटने में काफी सहूलियत होगी।
स्मरणीय है कि बिहार के बहुतेरे लोग अपनी रोजी रोटी के खातिर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कोलकाता आदि राज्यों में जाते हैं पर लोक आस्था का पर्व छठ, दिवाली, दशहरा आदि पर्व के मौके पर अपना घर जरूर आते हैं। लाखों की संख्या में यात्रियों की भीड़ के कारण ट्रेनों में बहुत परेशानी का सामना उन्हें करना पड़ता है । कई लोग  बीबी, बच्चे के साथ भी होते हैं।उन्हें ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों की धक्का मुक्की को देखते बिहार राज्य परिवहन निगम ने बिहार से दिल्ली, हरियाणा, कोलकाता, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों के लिए दो सौ सरकारी बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर  दी गई है । इन बसों में यात्रियों की कई प्रकार की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है 
यात्रियों की सुविधा के लिए 10 अक्टूबर से ही 200 स्पेशल बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। जानकार लोग अभी से ही आने और जाने के लिए बसों का बुकिंग शुरू कर दिए हैं।