Monday, 05 October 2026 | 4:30 AM
भारत

शिक्षक संघ का सम्मेलन होगा मार्च 2027 को नवादा में

Share:
शिक्षक संघ का सम्मेलन होगा मार्च 2027 को नवादा में
Read in your preferred language.

नवादा, 4 अक्टूबर.
बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष दिनेश नाथ पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन सुरेश प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में मुख्य रूप से मार्च 2027 में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन की तैयारी पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. सभी सदस्यों को बताया गया कि इस बार का राज्य सम्मेलन नवादा जिले में होना है. इसको लेकर सभी शिक्षक नेताओं ने अपनी भूमिका सक्रिय रूप से निभाने की बात कही. बैठक के दौरान मुख्य रूप से शेष छूटे हुए प्रखंडों में संघ के चुनाव कराने,

*बैठक में शामिल संघ के पदाधिकारी.*

सदस्यता अभियान को तेज करने, शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलने आदि पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. बैठक में शिक्षकों की सुविधा के लिए सेवा पुस्तिका के संधारण में विशेष रूप से अपनी भूमिका निभाने की बात भी कही गयी. विशिष्ट शिक्षक, बीपीएससी से बहाल टीआरइ वन, टू व श्री के शिक्षकों आदि के लिए जरूरी मदद करने की बात कही गयी. शिक्षकों के बकाया राशि के भुगतान को लेकर विशेष रूप से शिक्षा विभाग के

अधिकारियों से चर्चा करने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान बताया गया कि रसोइया के मानदेय भुगतान को लेकर डीपीओ से बातचीत हुई है. इसमें दशहरा से पूर्व रसोइया के मानदेय का भुगतान किये जाने की बात कही गयी है. बैठक में मुख्य रूप से संघ के सचिव अजय कुमार, उपाध्यक्ष आलोक कुमार, संयुक्त सचिव वीरेंद्र वीर, सुरेश कुमार सुमन, दिनेश कुमार शर्मा, अनिल पासवान, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, देव कुमार, राजेश कुमार रमन, संतोष कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे.