Monday, 05 October 2026 | 4:31 AM
भारत

विश्व पशु कल्याण दिवस : 4 अक्टूबर–पशु दिवस पर विशेष

Share:
विश्व पशु कल्याण दिवस : 4 अक्टूबर–पशु दिवस पर विशेष
Read in your preferred language.
 04 अक्टूबर

विश्व पशु कल्याण दिवस (World Animal Welfare Day) 

हर साल विश्व स्तर पर 4 अक्टूबर को विश्व पशु कल्याण दिवस मनाया जाता है। इस दिन सेंट फ्रांसिस का भी जन्म दिवस है, जो कि जानवरों के एक महान संरक्षक थे। इस दिन का आयोजन पहली बार साल 1931 को परिस्थिति विज्ञानशास्त्रियों के सम्मेलन में इटली के फ्लोरेंस शहर में शुरू किया गया था। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश विलुप्त हो रहे प्राणियों की रक्षा करना और उन्हें संरक्षण प्रदान करना था, साथ ही मानव से उनके संबंधों को मजबूत करना था। इस दिन का आयोजन पशुओं के कल्याण के संदर्भ में किया जाता है।

विश्व पशु कल्याण दिवस का उद्देश्य –

विश्व पशु कल्याण दिवस का मुख्य उद्देश्य पशु कल्याण मानकों में सुधार लाना और व्यक्तियों के समूह और संगठन का समर्थन प्राप्त करना एवं जानवरों के प्रति प्रेम एवं स्नेह प्रकट करना है, ताकि उनके जीवन को सुरक्षित एवं बेहतर किया जा सके। पशु कल्याण दिवस को पशु प्रेमी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन जानवरों के प्रति प्रेम प्रकट करने का महत्वपूर्ण दिन है, लेकिन इस दिन को मनाने के कई कारण जिम्मेदार है जैसे जानवरों के प्रति प्रकट किए जाने वाले घृणास्पद अमानवीय व्यवहार, जानवरों का अमानवीय व्यापार, आवारा कुत्तों और बिल्लियों के साथ होने वाले क्रूर अत्याचार और व्यवहार आदि मुख्य कारण है। इसके अलावा किसी प्राकृतिक आपदा के समय भी इन जानवरों के प्रति दया भाव और प्रेम का व्यवहार एवं उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है।  

पशु कल्याण के लिए अनेक कानून और नियम बनाए गए हैं –

1. पशु क्रूरता अधिनियम 1835 जो कि विश्व में जानवरों के लिए पहला अधिनियम है। जिसकी स्थापना ब्रिटेन में की गई थी। 
2. भारत में पशुओं की सुरक्षा के लिए जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम अधिनियम 1966 बनाया गया था।
3. पशु संरक्षण अधिनियम 1911 यह जानवरों की रक्षा के लिए बनाया गया था।
4. पशु कल्याण अधिनियम 1966 अमेरिकी राष्ट्रीय कानून 
5. सन 1967 में ब्रिटेन सरकार द्वारा एनिमल वेलफेयर एडवाइजरी समिति का गठन किया गया था, बाद में इस समिति को फार्म एनिमल वेलफेयर काउंसिल में परिवर्तित किया गया था।
6. ब्रिटेन में पशु कल्याण अधिनियम 2006 बनाया गया।
साभार