Friday, 25 September 2026 | 10:02 PM
उत्तर प्रदेश

सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए बने ‘वन सेंटर’ : भाजपा नेता विकास राजपूत

भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में ‘एकीकृत जन सेवा केंद्र’ स्थापित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर सभी प्रमुख विभागों के एक-एक अधिकृत अधिकारी की तैनाती होनी चाहिए, ताकि आम जनता को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से मिल सके।
Share:
सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए बने ‘वन सेंटर’ : भाजपा नेता विकास राजपूत
Read in your preferred language.


 भाजपा  नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में ‘एकीकृत जन सेवा केंद्र’ स्थापित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर सभी प्रमुख विभागों के एक-एक अधिकृत अधिकारी की तैनाती होनी चाहिए, ताकि आम जनता को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से मिल सके।

विकास राजपूत ने कहा कि सरकार आम जनता के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन कई बार विभागीय समन्वय की कमी और अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आम जनता को अपने कार्यों के लिए एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारी यह कहकर लोगों को दूसरे विभाग भेज देते हैं कि उक्त कार्य उनके विभाग से संबंधित नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि एक ही केंद्र पर सभी संबंधित विभागों के अधिकृत अधिकारी मौजूद रहें, तो जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी।

राजपूत ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी जिलों में ‘एकीकृत जन सेवा केंद्र’ स्थापित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और आम जनता को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लेकर इसे लागू करने का आग्रह किया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जा सके और प्रदेश में विकास कार्यों को और गति मिल सके।