Friday, 25 September 2026 | 6:56 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: बसपा ने सेक्टर नर्दोंली पर किया फेरबदल

नये सेक्टर अध्य्क्षश बने बृजेश कुमार बसपा कार्यकर्त्ताओं खुशी की लहर
Share:
कासगंज: बसपा ने सेक्टर नर्दोंली पर किया फेरबदल
Read in your preferred language.

**कासगंज:** पटियाली विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर नरहोली ग्राम नरहोली में आज दिनांक 25-09-2026 को एक आवश्यक बैठक का सफल आयोजन मा० रामऔतार सिंह गौतम जी के आवास पर संपन्न हुआ।
बैठक का शुभारंभ परमपूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार जी द्वारा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक सेक्टर स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें सभी समाज के लोगों के साथ मिलकर रहना है और बहन जी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। बहन जी की सरकार में विकास कार्य, कानून व्यवस्था, मेडिकल और कॉलेजों का निर्माण हमेशा प्राथमिकता में रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मा० बबलू गौतम (अध्यक्ष 162 वि.स. पटियाली), मा० पवन सिंह गौतम (महासचिव), मा० नेक्सलाल (संयोजक), मा० रामऔतार सिंह गौतम, प्रधान दीपक नोनिया चौहान, नन्हे सिंह, रामवीर सिंह कश्यप, छबीले राम, धर्मपाल सिंह, आशीष गौतम, सोनू गौतम, महीपाल गौतम, सूरजपाल सिंह, इन्द्रपाल, हरीशचन्द, पप्पू सिंह, लव कुमार, शनी शर्मा, ओमकार सिंह, मोमनशेर खां, प्रेमपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।