Tuesday, 15 September 2026 | 7:00 PM
मनोरंजन

आखिर क्यों अलग हो रहे है प्रियंका और निक. तलाक की खबर को परेशाान

बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजा रहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन खबरों ने तेजी तब पकड़ी जब प्रियंका ने अपने नाम से जोनस हटा दिया। इस बीच एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा
Share:
आखिर क्यों अलग हो रहे है प्रियंका और निक. तलाक की खबर  को परेशाान
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजा रहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन खबरों ने तेजी तब पकड़ी जब प्रियंका ने अपने नाम से जोनस हटा दिया। इस बीच एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।
दरअसल शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने नाम के आगे जोनस लिखने लगी थीं, लेकिन अचानक से अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया और ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि निक- प्रियंका तलाक लेने वाले हैं। हालांकि न्यूज 18 से बातचीत में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, 'ये सब बकवास है। अफवाहें मत फैलाइए।'
गौरतलब है कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर अपने नाम से जोनस हटाने के बाद से उनके फैन्स काफी परेशान हो गए थे। साल 2018 में निक और प्रियंका की शादी हुई थी। दोनों की गिनती पावर कपल्स में होती है। न सिर्फ रियल लाइफ में बल्कि सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने दिखते हैं। हाल ही में प्रियंका ने दिवाली के फोटोज शेयर किए थे, जहां दोनों साथ में परफेक्ट दिख रहे थे।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म वी केन बी हीरोज में दिखी थीं। वहीं बात प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों के खाते में 'मेट्रिक्स 4' के साथ ही 'सिटाडेल' शामिल हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कटरीना और आलिया मुख्य भूमिका में होंगी।
बात प्रियंका के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो वो जल्दी ही 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' में नजर आएंगी। 'मेट्रिक्स' का दर्शकों को लंबे वक्त से था, वहीं इस बार इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स और भी ज्यादा उत्सुक हैं, जिसकी वजह है प्रियंका चोपड़ा। 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' में एक मिनट दो सेकेंड पर प्रियंका चोपड़ा की एक झलक देखने को मिल रही है। गले में चेन, कान में बाली और चश्मा लगाएं प्रियंका चोपड़ा, काफी अलग लग रही हैं। लेकर फिल्म जगत में हंगामा