Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 PM
भारत

छक्के के साथ विराट ने पूरा किया शतक, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

ICC World Cup 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में 19 अक्टूबर को खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को 3 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत मिली है। भारत ने बांग्लादेश को हराकर चौथी जीत दर्ज की । भारत और बांग्‍लादेश के बीच
Share:
छक्के के साथ विराट ने पूरा किया शतक, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
Read in your preferred language.

ICC World Cup 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में 19 अक्टूबर को खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को 3 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत मिली है। भारत ने बांग्लादेश को हराकर चौथी जीत दर्ज की ।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच आज वर्ल्‍ड कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे के एमसीए स्‍टेडियम में खेला गया है। बांग्‍लादेश के कार्यवाहक कप्‍तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम ने 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। बांग्लादेश टीम की तरफ से लिटन दास ने सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेली। उनके अलावा तानजिद ने 51 रन बनाए। वहीं, मुश्फिकुर रहीम ने 38 रन महमूदुल्लाह ने 46 रन बनाए।