Saturday, 26 September 2026 | 11:00 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज सोरों गंगा बाराह घाट पर केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा द्वारा पूर्वजों का तर्पण

कासगंज सोरों ःद दस्तक 24 प्रवेन्द सक्सेना बारिश में भी नहीं थमी आस्था: वराह घाट पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया पितरों का तर्पण, भगवान वराह के दर्शन
Share:
कासगंज सोरों गंगा बाराह घाट  पर केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा द्वारा पूर्वजों का तर्पण
कासगंज सोरों ःद दस्तक 24 प्रवेन्द सक्सेना बारिश में भी नहीं थमी आस्था: वराह घाट पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया पितरों का तर्पण, भगवान वराह के दर्शन
Read in your preferred language.
कासगंज सोरों ःद दस्तक 24 प्रवेन्द सक्सेना बारिश में भी नहीं थमी आस्था: वराह घाट पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया पितरों का तर्पण, भगवान वराह के दर्शन

सोरोंजी l तीर्थनगरी सोरों (शूकर क्षेत्र) में पितृपक्ष के प्रथम श्राद्ध तर्पण पर शनिवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर की पौड़ी स्थित श्री वराह घाट पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पहुंचे। उन्होंने अपने पूर्वजों की स्मृति में विधि-विधान से जलदान एवं तर्पण किया। इसके बाद श्री वराह भगवान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान वराह के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पूजा-अर्चना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे, कन्हैया लाल पट्टा, विशाल पाठक, राजा दुबे आदि शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
बारिश के बीच घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पितृपक्ष के प्रथम दिन सुबह से ही सोरों के गंगा घाटों पर दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी स्थित श्री वराह गंगा घाट और श्री बालाजी गंगा घाट पर गंगा स्नान कर अपने पितृदेवों के निमित्त जलदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म किए। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
पितरों के निमित्त किया जलदान, कराया ब्राह्मण भोजन
तीर्थ पुरोहितों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने अपने दिवंगत पूर्वजों के नाम और गोत्र का संकल्प लेकर जल, तिल आदि से तर्पण किया। कई श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की स्मृति में ब्राह्मणों को भोजन कराया और यथाशक्ति दान-दक्षिणा देकर पितृदेवों का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।
तीर्थ से जुड़े विद्वान पंडितों के अनुसार पितृपक्ष में श्रद्धापूर्वक किया गया तर्पण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा प्रकट करने की सनातन परंपरा है। जलदान के दौरान श्रद्धालु अपने पितरों का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धा निवेदित करते हैं। इसी धार्मिक भावना के चलते पितृपक्ष में सोरों के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
16 श्राद्ध तक रोज होंगे तर्पण
शूकर क्षेत्र के हर की पौड़ी स्थित श्री वराह घाट और श्री बालाजी गंगा जी घाट पर पितृपक्ष के 16 श्राद्ध तक प्रतिदिन जलदान एवं तर्पण का आयोजन किया जाएगा। श्री वराह घाट पर गुरुजी धर्मधर शास्त्री तथा श्री बालाजी गंगा जी घाट पर शशिधर शास्त्री के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को विधि-विधान से तर्पण कराया जा रहा है।
सोरों की धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृपक्ष के दौरान यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद तीर्थ पुरोहितों के निर्देशन में अपने पितरों का तर्पण करते हैं। बारिश के बीच भी घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की मौजूदगी बनी रही और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पितरों के निमित्त जल अर्पित किया गया।