Tuesday, 10 November 2026 | 11:04 PM
भारत

अरवल: नल जल योजना में त्वरित कार्रवाई

Share:
अरवल: नल जल योजना में त्वरित कार्रवाई
करपी के गनियारी में नल-जल योजना के मोटर प्रतिस्थापन का कार्य!


        अरवल जिला के करपी  प्रखंड से प्राप्त शिकायत के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, करपी द्वारा ग्राम पंचायत परियारी अंतर्गत ग्राम गनियारी में स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में नल-जल योजना से संबंधित शिकायत की जाँच करते हुए पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने के उद्देश्य से खराब मोटर के प्रतिस्थापन (Motor Replacement) का कार्य कराया जा रहा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित कर्मियों को मोटर प्रतिस्थापन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन, अरवल आम नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।