Tuesday, 10 November 2026 | 11:05 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति-TSS ने प्रशांत शाक्य को भारत सरकार में टेक्निकल असिस्टेंट (JE) पद पर चयनित होने पर किया सम्मानित

फर्रुखाबाद के कुइयांबूट निवासी प्रशांत शाक्य का भारत सरकार के अंतर्गत टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन होने पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
Share:
फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति-TSS ने प्रशांत शाक्य को भारत सरकार में टेक्निकल असिस्टेंट (JE) पद पर चयनित होने पर किया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता हासिल करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में तथागत सामाजिक समिति (TSS) निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में 10 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे समिति के पदाधिकारियों ने कुइयांबूट, बाईपास रोड, कायमगंज निवासी प्रशांत शाक्य के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया। भारत सरकार के अंतर्गत टेक्निकल असिस्टेंट (JE) पद पर चयनित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
664657
प्रशांत शाक्य, श्री जागेश्वर सिंह शाक्य एवं माता श्रीमती ऊषा देवी के सुपुत्र हैं। उनकी बहन का नाम प्रिया शाक्य है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की शिक्षा प्राप्त की है। उनका चयन टेक्निकल असिस्टेंट पद पर हुआ है तथा उनकी पोस्टिंग ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), केरल यूनिट, अलाप्पुझा में हुई है।
664677
प्रशांत शाक्य की सफलता की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा देने वाली है। पुणे स्थित ARDE (DRDO) में अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। ऑनलाइन कक्षाओं और सेल्फ स्टडी को अपनी तैयारी का माध्यम बनाते हुए उन्होंने निरंतर मेहनत की और आखिरकार अपनी प्रतिभा एवं लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
664688
सम्मान समारोह के दौरान TSS के प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र शाक्य, संस्था संस्थापक/अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य, जिला संरक्षक राजीव कुमार शाक्य, जिला ऑडिटर अंचल सिंह कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव एवं पूर्व अध्यापिका हिमलेश शाक्य, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शकुंतला देवी, जिला सचिव सुधीर कुमार कुशवाहा, जागेश्वर सिंह शाक्य, जिला सचिव घनश्याम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य, एमके शाक्य, अरविंद कुमार शाक्य, सत्य प्रकाश शाक्य, रामेश्वर सिंह शाक्य, TSS शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवेश शाक्य, नगर अध्यक्ष दीपक शाक्य, कालीचरन शाक्य, पेंटर महेंद्र सिंह शाक्य, हेमंत कुमार शाक्य एवं जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
664684
समिति के पदाधिकारियों ने प्रशांत शाक्य को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गौरव का विषय हैं। ऐसे होनहार युवाओं को सम्मानित करने से अन्य बच्चों और युवाओं को भी शिक्षा, मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है।

तथागत सामाजिक समिति (TSS) का उद्देश्य केवल सामाजिक संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शिक्षा, जागरूकता, एकता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना भी है। समिति निरंतर समाज के होनहार बच्चों, युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशांत शाक्य के उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं निरंतर प्रगति की कामना की।