Friday, 23 October 2026 | 11:41 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली: आज जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का राजकीय पॉलिटेक्निक, सीबीगंज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरेली में निरीक्षण किया गया।

Share:

इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण गंभीरता से प्राप्त करने तथा जनगणना की निर्धारित प्रक्रियाओं का भली-भांति पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जनगणना के दौरान निर्धारित 40 प्रश्न ही पूछे जाएं तथा किसी भी प्रकार के दस्तावेज या प्रमाण की मांग न की जाए। जनगणना कार्य को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।