Tuesday, 15 September 2026 | 9:11 PM
भारत

आईपीएल के इस स्टार खिलाड़ी ने फिर बल्ले से मचाया कोहराम, 9 छक्के, 7 चौके जड़ बनाया शतक

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मुकाबले में शुक्रवार को दर्शकों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला. आउटर दिल्ली वॉरियर्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया. ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ते हुए 111 रनों की शानदार पारी
Share:
आईपीएल के इस स्टार खिलाड़ी ने फिर बल्ले से मचाया कोहराम, 9 छक्के, 7 चौके जड़ बनाया शतक
Read in your preferred language.

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मुकाबले में शुक्रवार को दर्शकों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला. आउटर दिल्ली वॉरियर्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया. ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ते हुए 111 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.

मैच की शुरुआत में उनके साथी सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन आर्या ने करन गर्ग के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की. आर्या ने 17वें ओवर में अपना शतक पूरा किया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 20 ओवर में 231 रन पर 7 विकेट का स्कोर खड़ा किया.