लाइफ स्टाइल
लड़के अपनी हार्ड स्किन के लिए अपनाए ये ब्यूटी टिप्स
लड़कियों के साथ लड़के भी अपनी सुंदरता पर काफी ध्यान देने लगे है. वो भी चाहते हैं कि उनका लुक भी सुंदर दिखाई दें और उनका लुक बेहतरीन बना रहे. इसके लिए वो कई तरह के उपाय भी करते हैं. लड़के भी अपनी त्वचा को गोरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं. लड़कों की त्वचा लड़कियों के मुकाबले ज्यादा सख्त होती है. जिसके का
Read in your preferred language.
लड़कियों के साथ लड़के भी अपनी सुंदरता पर काफी ध्यान देने लगे है. वो भी चाहते हैं कि उनका लुक भी सुंदर दिखाई दें और उनका लुक बेहतरीन बना रहे. इसके लिए वो कई तरह के उपाय भी करते हैं. लड़के भी अपनी त्वचा को गोरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं. लड़कों की त्वचा लड़कियों के मुकाबले ज्यादा सख्त होती है. जिसके कारण उनके चेहरे का निखार भी कम हो जाता है. ऐसे में अगर आपको अपने चेहरे को मलायम और सुंदर दिखाना है तो आपको कुछ टिप्स अपनानी पड़ेंगी जिनके बारे में हम बताने जा रहे हैं. लड़कों की हार्ड स्किन के लिए कुछ अलग ही ब्यूटी टिप्स होते हैं जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे.
लड़कों की हार्ड स्किन के लिए ब्यूटी टिप्स
* अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए हफ्ते में तीन बार बेसन और दही को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. ऐसा करने से आपके चेहरे की रंगत धीरे-धीरे साफ होने लगेगी.
* सख्त त्वचा पर निखार लाने के लिए नींबू और शहद को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. 10 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. इस फेस पैक के इस्तेमाल से आप के चेहरे में प्राकृतिक चमक आएगी.
* रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं. एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं. जो आपकी त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को मारने में सहायक होते हैं.
* टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. आधे घंटे बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा करने से आपके चेहरे में निखार आ जाएगा.
अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें ।
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en