Tuesday, 15 September 2026 | 5:56 PM
भारत

दूसरे वनडे में खेलने के लिए तैयार है स्टीव स्मिथ, कनकशन टेस्ट में पास

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शनिवार को दूसरे ‘कनकशन’ टेस्ट में पास हो गए, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को दूसरे वनडे मैच में खेलने के लिए उन्हें हरी झंडी मिल गई. 31 साल के स्मिथ को अभ्यास के दौरान सिर पर चोट लगी थी, जिससे वह पहला वनडे नहीं खेल सके. ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच 19 रनों से जीत
Share:
दूसरे वनडे में खेलने के लिए तैयार है स्टीव स्मिथ, कनकशन टेस्ट में पास
Read in your preferred language.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शनिवार को दूसरे ‘कनकशन’ टेस्ट में पास हो गए, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को दूसरे वनडे मैच में खेलने के लिए उन्हें हरी झंडी मिल गई.

31 साल के स्मिथ को अभ्यास के दौरान सिर पर चोट लगी थी, जिससे वह पहला वनडे नहीं खेल सके. ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच 19 रनों से जीता. उन्हें मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास के दौरान कोचिंग स्टाफ के एक थ्रो पर सिर में चोट लगी.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ दोनों कनकशन टेस्ट में पास हो गए हैं, जो शुक्रवार और शनिवार को कराए गए. उन्हें एहतियात के तौर पर पहले मैच से बाहर रखा गया था.

ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छा फैसला था. सिर की चोटों के लिए गैरजरूरी जोखिम लेने की जरूरत नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘इससे हमारी चयन समिति को कुछ सरदर्द होगा. जब भी स्टीव स्मिथ टीम में वापसी करते हैं, यह शानदार अहसास होता है.’

पिछले साल एशेज टेस्ट के दौरान लॉर्ड्स पर भी उन्हें जोफ्रा आर्चर का बाउंसर लगा था और वह दूसरी पारी तथा अगले मैच में नहीं खेल पाए थे. तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को शुक्रवार को ग्रोइन में दर्द था. वह मैदान पर फिसलने के बाद अपने 10 ओवर पूरे करने में सफल रहे थे, लेकिन रविवार को उनके खेलने की उम्मीद है.