यूपी में कानून को ताक पर रखने वालों पर सरकार कार्रवाई कर रही है। सपा हमेशा अराजकता के पक्ष में रही है। यह कहते हुए यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने माफिया अतीक अहमद पर सपा के बयान पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी सुरक्षा के साथ कानून के अनुरूप उसे ला रही है। न्यायालय का आदेश सरकार पालन करा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी ट्वीट कर सपा पर अतीक अहमद को लेकर की जा रही बयान बाजी पर कटाक्ष किया है।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार योगी जी के नेतृत्व में कानून के दायरे में काम कर रही है। जो भी न्यायालय का आदेश है सरकार उसका पालन कराएगी। अतीक अहमद पहले की सरकार का पोषित माफिया है जो तत्कालीन सरकार रही हैं उनके संरक्षण में पोषित हुआ है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि हत्या अपहरण सहित अनेक गंभीर अपराधों में वांछित अतीक अहमद और अशरफ के मामले में कानून अपना काम कर रहा है और करेगा।
उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव चाहें तो कोर्ट में अतीक अहमद का बचाव कर सकते हैं। चर्चा है कि यह ट्वीट अखिलेश यादव की कल प्रेस वार्ता के दौरान अतीक अहमद को शिफ्ट किए जाने से लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में किया है। जिसमें अखिलेश ने कहा था कि सीएम ने मंत्री को बता दिया होगा कि कहां और कब गाड़ी पलटेगी।
भारत
सपा हमेशा अराजकता के पक्ष में रही है: भूपेंद्र चौधरी
यूपी में कानून को ताक पर रखने वालों पर सरकार कार्रवाई कर रही है। सपा हमेशा अराजकता के पक्ष में रही है। यह कहते हुए यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने माफिया अतीक अहमद पर सपा के बयान पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी सुरक्षा के साथ कानून के अनुरूप उसे ला रही है। न्यायालय का आदेश
Read in your preferred language.