मिश्रिख /सतापुर नैमिषारण्य, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीआरसी नैमिषारण्य में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार एवं अध्यक्ष सुधीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं उपाध्यक्ष डॉ. सागर ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।कार्यक्रम का संचालन जीआरसी प्रभारी सुधीर चौधरी ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विपिन वैश्य, समिति पदाधिकारी नागेंद्र सिंह, अभय चौरसिया, राघवेंद्र पटेल, किसान ट्रेनर रामेंद्र, कार्यकर्ता रघुराज एवं संजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चे एवं बच्चियों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता एवं हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
भारत
सीतापुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर जीआरसी नैमिषारण्य में हुआ वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान
मिश्रिख /सतापुर नैमिषारण्य, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीआरसी नैमिषारण्य में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में जोनल कोऑर्डि
Read in your preferred language.