Tuesday, 15 September 2026 | 6:49 PM
भारत

सीतापुर: वरिष्ठ उप निरीक्षक का सम्मान करते हुए विदाई समारोह"

कमलापुर थाना में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजयपाल को थाना मानपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाए जाने पर एवं रवानगी के समय विदाई समारोह किया गया विजयपाल अक्टूबर 2020 में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था जिनको थाना क्षेत्र के हल्का क्षेत्र 4 में जिम्मेदारी निभाने को मिली थी उनके कार्यकाल में क्षेत्
Share:
Read in your preferred language.

कमलापुर थाना में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजयपाल को थाना मानपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाए जाने पर एवं रवानगी के समय विदाई समारोह किया गया विजयपाल अक्टूबर 2020 में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था जिनको थाना क्षेत्र के हल्का क्षेत्र 4 में जिम्मेदारी निभाने को मिली थी उनके कार्यकाल में क्षेत्र में बहुत ही शांति व शांति भाव से जनता के बीच पहुंच कर आपसी लड़ाई झगड़ों को गांव में ही निपटा दिया जाता था तबादला का नाम सुनते ही आम जनमानस में दुखी जैसी लहर दौड़ गई । वही थाना क्षेत्र में तैनात थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षको एवं आरक्षी के द्वारा सम्मान पूर्वक माला पहनाकर एवं मीठा खिला कर थाने से मानपुर के लिए विदाई की गई विदाई के मौके पर मास्टरबाग चौकी इंचार्ज निराला तिवारी, उप निरीक्षक अजीत वर्मा, राधेश्याम यादव सहित कांस्टेबल राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह कांस्टेबल अमित सिंह ,आकाश बाबू, विकास कुमार, विवेक यादव महिला आरक्षी दीपिका, रिचा चौधरी सहित पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

सवांददाता: ज्ञानेंद्र कुमार मौर्य