Sunday, 27 September 2026 | 7:00 PM
भारत

शोषित समाज दल का पटना में राज्यपाल के समक्ष 30 सितंबर को धरना

शोषित समाज दल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण 1 और 2 को पटना के जक्कनपुर में होगा
Share:
शोषित समाज दल का पटना में राज्यपाल के समक्ष 30 सितंबर को धरना
Read in your preferred language.

गया : शोषित समाज दल द्वारा पटना के गर्दनीबाग में राज्यपाल के समक्ष आगामी 30 सितंबर को होने वाले एक दिवसीय धरना को सफल बनाने के लिए दल के जिलाध्यक्ष शिशुपाल कुमार के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता गया से रवाना होंगे। उस धरना में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार भी आमंत्रित किए गए हैं।
इस बाबत आज पंचदेव धाम के निकट शिशुपाल कुमार की अध्यक्षता में दल के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें जिला मंत्री विद्याभूषण कुमार उर्फ सेनापति जी समेत मुन्ना यादव, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, सतीश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार,संकल्प मौर्य सीमा कुमारी,सुमन कुमारी आदि शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि गया जिला से सैकड़ों लोग उस धरना में शामिल होने के लिए जाएंगे।
शिशुपाल ने बताया कि पिछले 5 सितंबर से पूरे बिहार में पूर्व उप मुख्यमंत्री और शोषित समाज दल के संस्थापक महामंत्री जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया।इस शहादत दिवस का समापन समारोह आगामी 30 सितंबर को पटना में  एक दिवसीय धरना के रूप में होगा। जिसमें विभिन्न मांगो को लेकर राज्यपाल को स्मार पत्र दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि धरना के उपरांत कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 1 और 2 अक्टूबर को चुने हुए  कार्यकर्ताओं को दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।