Sunday, 27 September 2026 | 7:42 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में शाक्य-कुशवाहा-मौर्य-सैनी समाज का सम्मेलन,राजीव शाक्य भी चुनाव लड़ेंगे, राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर

फर्रुखाबाद की रस्तोगी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, राजनीतिक सक्रियता और हिस्सेदारी बढ़ाने की अपील की।
Share:
फर्रुखाबाद में शाक्य-कुशवाहा-मौर्य-सैनी समाज का सम्मेलन,राजीव शाक्य भी चुनाव लड़ेंगे, राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 27 सितंबर 2026 शहर की रस्तोगी धर्मशाला में शाक्य, कुशवाहा, मौर्य और सैनी समाज से जुड़े लोगों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर चर्चा हुई। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद सभी अतिथियों और प्रमुख लोगों का परिचय कराया गया। इस दौरान रामवीर सिंह शाक्य, अवनीश कुमार शाक्य, सेठ रामवतार शाक्य, लाला विजय बहादुर, रघुवर दयाल मौर्य, सेवानिवृत्त PWD अधिकारी रामरतन शाक्य, जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, मंडल अध्यक्ष सुदेश शाक्य, नागेंद्र शाक्य पूर्व लोकसभा पत्याशी, TSS जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य सहित अन्य लोग मंच पर मौजूद रहे।


कार्यक्रम में राजीव शाक्य ने समाज के लोगों से एकजुट होकर राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ अपने अधिकारों और प्रतिनिधित्व को लेकर भी जागरूक रहना चाहिए।


मंच से नीरज शाक्य, कैप्टन प्रभात शाक्य और शिवकुमार शाक्य समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपनी बात जनता के सामने रखी।

कार्यक्रम के दौरान राजीव शाक्य पुत्र लालबहादुर शाक्य, जो फर्रुखाबाद विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं, ने अपनी राजनीतिक दावेदारी को लेकर भी बात रखी। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई महीनों से विधायक पद के लिए तैयारी कर रहे हैं। राजीव शाक्य के अनुसार, वह समाजवादी पार्टी से फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक तैयारी कर रहे हैं और उनका दावा है कि वह जीत के करीब हैं।


वहीं TSS के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने समर्थन को लेकर कहा कि समाज के हित और विचारों से मेल खाने वाले प्रत्याशी को समर्थन देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से चुनाव मैदान में आता है और उसके विचार समाज की अपेक्षाओं से मेल खाते हैं, तो संगठन उसके समर्थन के लिए तैयार रहेगा।

कार्यक्रम में राजनीतिक भागीदारी के साथ समाज के लोगों के बीच संवाद और संगठनात्मक एकजुटता पर भी जोर दिया गया।