Tuesday, 15 September 2026 | 7:16 PM
मनोरंजन

शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है. कई समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, दोनों खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बताने लगे थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सगाई का फोटो शेयर करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी. बता दें कि धवन सोफी से 5 साल बड़े हैं. शिखर धवन ने इंस्ट
Share:
शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन
Read in your preferred language.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है. कई समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, दोनों खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बताने लगे थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सगाई का फोटो शेयर करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी. बता दें कि धवन सोफी से 5 साल बड़े हैं.

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनके और सोफी के हाथ में सगाई की अंगूठी है. कैप्शन में धवन ने लिखा, "मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक, हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया है."

सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं. वह प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. अभी वह अबू धामी में एक कंपनी के अंदर सेकंड वाईस प्रेजिडेंट के तौर पर काम करती हैं. उनका जन्म 1990 में हुआ था, वह अभी 36 साल की हैं. मार्केटिंग और मैनेंजमेंट की पढ़ाई लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से पूरी की.