Tuesday, 15 September 2026 | 6:50 PM
उत्तर प्रदेश

शहडोल: कोतवाली पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही

शहडोल । पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सट्टा/जुआ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दिनांक 28.05.21 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी समय प्रेस के पास शहडोल में राजेश सोनी पिता रमाकांत सोनी उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड नं 12 सब्जी मंडी शहडोल
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल । पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सट्टा/जुआ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दिनांक 28.05.21 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी समय प्रेस के पास शहडोल में राजेश सोनी पिता रमाकांत सोनी उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड नं 12 सब्जी मंडी शहडोल कागज पर अंक लिखकर रूपये-पैसों का हार जीत का दांव लगवाकर सट्टा पर्ची काट रहा हैं। जिस पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दबिश देकर राजेश सोनी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डाॅट पेन एवं नगदी 1500/- रुपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

पत्रकार : संदीप साहू