Saturday, 19 September 2026 | 8:22 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचाल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, याकूतगंज गोशाला का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंचाल घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद ने सफाई अभियान में सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद याकूतगंज गोशाला का निरीक्षण कर पशुओं के चारा-पानी, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
Share:
फर्रुखाबाद: सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचाल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, याकूतगंज गोशाला का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 18 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खण्ड बढ़पुर के पंचाल घाट पर विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में माननीय सांसद ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य किया और आमजन को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला पंचायती राज अधिकारी, विकास खण्ड बढ़पुर के खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

अभियान के दौरान पंचाल घाट एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे याकूतगंज स्थित गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई, पशुओं की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

माननीय सांसद ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गोशाला में पशुओं की समुचित देखभाल, पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही गोशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, विकास खण्ड बढ़पुर के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।