Thursday, 08 October 2026 | 4:02 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

फतेहगढ़ में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जलती मशाल के साथ कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
Share:
फर्रुखाबाद:सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प
Read in your preferred language.
374191


फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 07 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। स्टेडियम से फतेहगढ़ चौराहे तक जलती हुई मशाल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली।

कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन का प्रसारण किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और सेवा ज्योति यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे किए हैं। उनकी यह यात्रा जनसेवा, जनकल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री ने विकास का मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे देश की जनता ने स्वीकार किया और वर्ष 2014 में उन्हें देश की सेवा की जिम्मेदारी सौंपी।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनकल्याण के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से जनपद में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ना तथा केंद्र सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनी है। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, रश्मि दुबे, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, अनुराग सिंह, अभिषेक वाजपेयी, पंकज पाल, मनोज गंगवार, ममता सक्सेना, प्रतिभा राजपूत, हिना दवे, किरण सिंह, श्वेता दुबे, अशनील दिवाकर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, विकास पांडे, प्रदीप सक्सेना, अभिषेक बाथम, विजेंद्र कलानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।